हाईवे पर पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
गभाना। थाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास पास रविवार को एक युवक का शव लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुवंर सिंह ने बताया कि तड़के हाईवे पर महरावल पुल के पास सड़क पर एक युवक का लहुलुहान हालत में शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। युवक की उम्र करीब 40 साल है। उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आस-पास के थानों के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी कराई जा रही है।