रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों से होती है व्यक्तित्व की पहचान- अभिमन्युराज सिंह

सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को एक समारोह के मध्य सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की व्यक्ति के जीवन में बाल्यकाल से ही संस्कारों का विकास जरूरी है। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को अपनाने से ही हमारे व्यक्तित्व की पहचान होती है।

संस्कार कभी मानव को दिग्भ्रमित नहीं होने देते हैं। संस्कार व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। इंसान के लिए संस्कारों की बुनियाद उसी तरह जरूरी है जैसे एक पक्के मकान के लिए मजबूत बुनियाद की। बुनियाद कमजोर होगी तो मकान ज्यादा टिक नहीं पाएगा।

इसी तरह संस्कारहीन व्यक्ति भी समाज में ज्यादा नहीं टिक पाता है। संस्कार की बुनियाद परिवार से ही आती है। मां-बाप प्रथम गुरु होते हैं, घर में बच्चा जो सीखता है वही व्यवहार दूसरों के साथ करता है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उनमें अच्छे संस्कारों के नींव डाले। ऐसा करने से बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होता है, और सफलता कदम चूमती है।समाजसेवी पंडित श्यामबाबू शर्मा ने कहा कि शिक्षा ऐसी अनमोल वस्तु है, जिसे जितना ग्रहण करोगे, वह उतनी ही अधिकता में मिलेगी। शिक्षा से प्राप्त ज्ञान के माध्यम से ही युवा वर्ग समाज व देश में ख्याति प्राप्त करता है, उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कारवान भी बनना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में राजपाल सिंह, डॉक्टर भीष्मपाल सिंह, शीलू ठाकुर आदि ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने स्वागत गान, सरस्वती वंदना समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूदा लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कक्षा छह से 12 तक मेधावी छात्र-छात्राओं को चैयरमैन अभिमन्युराज सिंह व अन्य अतिथियों ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने अतिथियों का फूलमाला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता रामजी लाल शर्मा ने तथा संचालन नेहा सिंह ने किया।

इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र पाल सिंह, दुर्गपाल सिंह, शीलू ठाकुर, राजपाल सिंह, नैपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनिल सारस्वत, अनिल प्रधान, पं. श्याम बाबू शर्मा, डा. भीषमपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, गुलवीर सिंह प्रधान, डा. नरेंद्र सिंह, कृष्णा ठाकुर, गोविल सिंह,

ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रदेव शर्मा, विक्रम सिंह, पुनीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, केंद्र पाल सिंह, अवधेश कुमार, मुनेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, पूजा सिंह, निशा सिंह, रेनू सिंह, ज्योति शर्मा, निशा जाखड़ आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!