SP सिटी, SDM व CO ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना। थाना पर शनिवार को थाना समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
कार्यक्रम के दौरान उनके समक्ष जमीनी विवाद व अवैध कब्जे से जुड़े कुछ पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें से मौके पर दो फरियादियों का तत्काल राहत प्रदान कर दी गई।
जबकि शेष बचे तीनों शिकायती प्रार्थना पत्रों को राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।
इस दौरान एसपी सिटी ने पिछले थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण कराया जाए।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार, एसएसआई केपी सिंह, कानूनगो श्रीकांत,लेखपालभानू प्रताप सिंह, गोपी पांडेय, राजेंद्र सिंह, रेशमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
एसडीएम व सीओ ने सुनी समस्याएं
खैर। थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस में एडीएम मोहम्मद अमान, सीओ राजीव द्विवेदी व नायब तहसीलदार काजोल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में कुल पांच फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
जिसमें से मौके पर दो फरियादियाें की शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द निस्तारण के निर्देशों के साथ संबंधित हल्का लेखपाल को सौंप दिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार समेत राजस्व विभाग व पुलिस टीम मौजूद रही।