रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करें एक बार रक्तदान, बचाएं कई लोगों की जान

गभाना। वीरपुरा स्थित तुलसी सीड्स पर रविवार को राजा मोरध्वज सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्री बांके बिहारी सेवा समिति व सत्यमन मानव सेवा संस्था के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

इससे पूर्व शुभचितंकों व अनुयाईयों ने राजा मोरध्वज सिंह के छविचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिविर का शुभारंभ अपर जिला जज संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक बार रक्तदान करके जहां कई जरूरमंद लोगों की जान को बचाया जा सकता है। वहीं खुद को भी विभिन्न बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। कहा कि कि दूसरे लोगों को जीवन देने से बड़ा कोई और धर्म नहीं हो सकता है।

शिविर में 70 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में कुंवर राकेश कुमार सिंह, कुंवर उमेश कुमार सिंह, कुंवर बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट, कुंवर अभयप्रताप सिंह, कुंवर अक्षय प्रताप सिंह, कुंवर गौतम सिंह, संस्था के अध्यक्ष चौ. अजय सिंह, प्रवीण शर्मा, अरविंद कौशिक, राहुल वर्मा, सुदेश कुमार, दिव्य प्रताप, हर्षित कुमार, कुलदीप सिंह, भोला सिंह, आशू पंडित, शेखर शर्मा, आवेद खां, शिलाजुद्​दीन खां, डा. दीपक, आकाश ठाकुर, मनोज कुमार, सुंदर शर्मा आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!