रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला कर रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने भेजा जेल

- पुलिस ने महिला के घर से हरियाणा मार्का शराब की 17 पेटी की बरामद

खैर। थाना पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाली महिला को पकड़ लिया। महिला के घर से हरियाणा मार्का की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाब धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना मिली की कस्बा में स्टेट बैंक के पीछे ब्लॉक काॅलोनी में एक महिला अवैध शराब की तस्करी कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने महिला के घर पर छापेमारी करते हुए हरियाणा मार्का शराब की 17 पेटियाें को बरामद कर लिया। पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम भावना चौधरी बताया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गई महिला काफी समय से शराब तस्करी कर रही थी। आरोपी भावना चौधरी के खिलाफ धोखधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!