रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बलिदानी निर्मलजीत सिंह सेखों को दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता बलिदानी फ्लाइंग आफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की 80 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।

अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वह भारतीय वायुसेना की द फ्लाइंग बुलेट 18वीं स्क्वाड्रन में काम कर रहे थे। धुंध में भी बहादुरी और समझदारी का परिचय देते हुए उन्होंने पाकिस्तान के विमान ध्वस्त कर दिए थे।

26 वर्ष की आयु में ही वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वायुसेना के वह एकमात्र अधिकारी हैं। इस अवसर पर चित्तर सिंह, गौरव चौधरी, नरेंद्र सिंह, दीपक ठेनुआ, शिवा चौधरी, प्रियांशु ठेनुआ, प्रशांत ठेनुआ, सूरज, साधना आदि थे।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!