दूसरे सोमवार को दिखा भक्तों में उत्साह
इगलास। सावन माह के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में ही कस्बा के वनखंड़ी महादेव समेत अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन व जलाभिषेक के लिए लाइन लग गईं। भीड़ इतनी थी कि पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग, चंदन, जल और दूध से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। नगर के वनखंडी महादेव मंदिर पर सांय को भव्य फूल बंगला सजाया गया। शिव विवाह का आयोजन किया गया। आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूर्व सैनिक संगठन की वर्षगांठ 21 को
इगलास। पूर्व सैनिक संगठन के संयोजक गुलाव सिंह ने बताया कि संगठन की आठवीं वर्षगांठ 21 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दौरान अलीगढ़ रोड स्थित ओम गैस्ट हाउस में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।