रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

 

चंडौस। थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस पूर्व में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इंस्पेक्टर सीता राम सरोज ने बताया कि पिछले दिनों एटा के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह खैर के गौमत चौराहा से ननदोई के साथ बाइक से नगला पदम आ रही थी। तभी ननदोई पवन ने अपने दो दोस्तों के साथ रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला था। मामले में पुलिस पूर्व में आरोपी ननदोई पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



जबकि सोमवार को दूसरे आरोपी काला उर्फ जानकी पुत्र नवरत्न निवासी नगला पदम को गौमत तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में मजिट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!