चोरी के 1 लाख 45 हजार रुपये के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंडौस। थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किये 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद करने का दाबा किया है।
इंस्पेक्टर सीता-राम सरोज ने बताया कि पिछले दिनों एक साधू ने नगला पदम के माजरा सिद्धनगर निवासी प्रमोद कुमार बग्गड़ पुत्र कलुवा के खिलाफ रुपये चोरी करने का अारोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए हुए 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। उहोंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिसावा थाना में चोरी व चंडौस थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया है।