रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अवारा गोवंश  दो पहिया वाहन चालकों के लिए बन रहे काल, बाइक सवार युवक की टकराकर हुई मौत

लोधा। क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश वाहन चालकों का काल बन रहे हैं। रविवार को जहां थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास आवारा गोवंश से टकराकर एक बाइक सवार दो भाईयों व दूसरी बाइक सवार होमगार्ड की तथा आवारा गोवंश की मौत हो गई थी।

वहीं सोमवार रात्रि में ल्हौसरा के पास आवारा गोवंश से टकराकर एक और बाइक सवार युवक की मौत हाे गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक शिनाख्त कर ली।मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव अगसोई निवासी 32 वर्षीय सुभेंद्र सिंह उर्फ टिंकू पुत्र पप्पू वर्तमनान में अपने परिजनों के साथ लोधा अपनी ससुराल में खेतों में धान लगाने का काम कर रहे थे। सोमवार की देर शाम को वह बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। तभी ल्हौसरा के पास आचानक सड़क पर आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें सुभेंद्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।



हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त न हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उधर जब सुभेंद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!