रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बैंक लोन व कर्ज के रूपये को लेकर हुई कहासुनी में भट्टा चौकीदार की बेटों ने की थी हत्या

- बरला के दतावली में ईट भट्टा चौकीदार का 3 जुलाई को मिला था शव

अलीगढ़। थाना बरला क्षेत्र के गांव दतावली में ईट भट्ठा के चौकीदार की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के दो बेटों ने कर्ज बढ़ने पर हुई कहासुनी को लेकर पिता की लाठी-डंडोंं से पीटकर हत्या की दी। पुलिस ने आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे में हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

यह था पूरा मामला

बरला थाना क्षेत्र के गांव नौशा निवासी 70 वर्षीय आरिफ दतावली स्थित एक ईट भट्ठा पर कई सालों से चौकादारी कर रहे थे। बीती दो जुलाई की रात में भी हर दिन की तरह घर से भट्ठा पर चौकीदारी करने के लिए गए थे। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को भट्ठा से कुछ दूरी स्थित एक नलकूप के पास उनका शव लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला था। सूचना पाकर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मय फोर्स के मौके पर पहुंच कर घटना जुटाई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से ही खूंन लगा हुआ डंडा भी पड़ा मिला था। मामले में मृतक के बेटा खिल्लन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



बैंक लोन व कर्ज के रूपये को लेकर हुई कहासुनी में कर दी पिता की हत्या

थाना प्रभारी बरला संजीव कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस टीम जांच में जुटी हुई थी। बार-बार शक की सूई मृतक के बेटों के इर्द-गिर्द ही घूम रही थी। जिस पर पुलिस ने मृतक के बेटा खिल्लन व जावेद ने कढ़ाई से पूछताछ की ताे उन्होंने सच उगल दिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि पिता ने आर्यवृत बैंक से लोन के अलावा अन्य लोगों से व्याज पर रुपये ले रखे थे। जिसके कारण व्याज बढ़ रहा था तथा बैंक से लोन जमा करने को लेकर नोटिस भी आ रहे थे। पिता से लोन जमा कराने व कर्जदारों के रुपये लौटाने के लिए कहा।

जिस पर पिता से दोनों की कहासुनी हो गई। इसी बात पर दोनों ने पिता की हत्या करने का प्लान बना लिया। रविवार की रात में भट्टा पर चौकीदारी करने पहुंचे पिता के पीछे ही दोनों पहुंच गए। दोनों ने पिता के सिर में डंडों से कई बार करते हुए उसकी हत्या कर डाली। तथा पास ही में अमरूद के बाग में नलकूप के पास शव को फेंक कर घर आ गए।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजीव कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप, हेड कांस्टेबल गजेंद्र प्रताप, कांस्टेबल अरूण कुमार, छैलविहारी, नितिन सोम आदि शामिल रहे।


You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!