रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार सवार बदमाश मारपीट करते हुए 8 ट्रकों से लाखों रुपये का सामान चुराकर हुए फरार

- एक ACM की करीब एक लाख रुपये है कीमत

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास सोमवार रात्रि में कार सवार बदमाश ट्रक मिस्त्री से मारपीट करते हुए वहां खड़े ट्रकों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं रोरावर क्षेत्र से भी दो ट्रकों से सामान चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बन्नादेवी के सारसौल निवासी आमिर की हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के बाद द ट्रक रिपेयरिंग की दुकान हैं। सोमवार रात्रि में दुकान पर ट्रकों की देखभाल करने के लिए नसरूद्​दीन मौजूद था। तभी कार सवार बदमाश वहां आ धमके। इस दौरान बदमाश वहां खड़े पांच ट्रकों व कुछ दूरी पर खड़े ACM खोल कर फरार हो गए। इतना ही नहीं बेखौफ बदमाशों ने थाना रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौकी के पास खड़े कैलाश व झारखंड के विजय कुमार यादव के ट्रकों से ACM चुराकर ले गए। पीड़ित ट्रक चालकों के अनुसार एक ACM की कीमत करीब एक लाख रुपये है। मामले में पीड़ित चालकों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस हाईवे व घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया है। सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!