रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार विजयगढ़ के गांव खनवार निवासी अनुज कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह ग्रेटर नोएडा नौकरी करता है। मंगलवार को वह बाइक से नोएडा से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अनुज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। तभी वहां से गुजर रही यूपी डायल-112 की पीआरवी 0742 कर्मियों ने बिना ईवेंट के मानवता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!