रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मकान मालिक की बेटी से की छेड़छाड़

इगलास।  कस्बा के एक मोहल्ला में कोतवाली के एक गांव निवासी चौकीदार का परिवार किराए पर रहता है। गुरुवार को सुबह चार बजे भवन स्वामी की 15 वर्षीय पुत्री बाथरुम गई थी। इसी दौरान चौकीदार का पुत्र उसको हाथ से मुंह बंद करके जबरन खींचकर कमरे में ले गया। आरोपित बाल उपचारी ने किशोरी के कपड़े से हाथ बांध दिए और अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड दिए। किशोरी के शोर मचाने पर पिता मौके पर पहुंच गए। आरोपित ने उन्हें धमकी दी है कि शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपित उसकी बेटी को पहले से ही परेशान कर रहा था, वह दबंग प्रवृति का है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी को बहला कर ले गया

इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि मथुरा के थाना मांट के गांव छारा निवासी बंटू का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता है। 45 दिन पूर्व बंटू उसकी पत्नी को उसके पीछे बहला-फुसला करके ले गया है। इसकी जानकारी होने पर बात की तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रजबहा पर किसानों ने लगाया बांध

रालोद के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह छौंकर ने किसान हित में एसएसपी से शिकायत की है। उनका कहना है कि गोरई रजबहा जिसकी लंबाई 12 मील है। रजबहा का पानी चार मील तक कुछ तानाशाह किसानों ने बांध लगा कर रोक रखा है और आगे पानी नहीं जाने दे रहें। रजबहा का पानी न मिलने से धान की रोपाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। पानी से वंचित किसानों में भारी आक्रोश है, कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने पुलिस के माध्यम से अविलंब रजवाह से बंधा हटाने की मांग की है।

कल बाधित रहेगी गौंडा की आपूर्ति

एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र गौंडा के आरएल फीडर पर वाइफरकेशन का कार्य किया जाना है। इसलिए शनिवार को उपकेंद्र की मुख्य लाइन का शटडाउन सुबह 11:45 से शाम 5:45 बजे तक रहने से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैय बनाए रखने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!