रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर की जीवनलीला समाप्त, छोड़ा सुसाइट नोट

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव नेहरा में युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। युवती ने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

गांव नेहरा निवासी मुकेश शर्मा की 19 वर्षीय बेटी दीक्षा कुमारी कंपटीशन की तैयारियां कर रही थी। परिजनों के अनुसार बुधवार रात्रि में मुकेश शर्मा खुले में सोए हुए थे, जबकि पत्नी मधु व बेटा दूसरे कमरे में तथा बेटी दीक्षा दूसरे कमरे में सोई हुई थी। दीक्षा प्रतिदिन देर रात तक पढ़ती थी। रात्रि में वह देर रात तक पढ़ाई कराई रही थी। गुरुवार तड़के मुकेश शर्मा पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तो उनकी चीख निकल पड़ी। कमरे में दीक्षा का शव फंदे पर लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर परिजनों के अलावा आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि युवती ने किसी बात से परेशान होकर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। युवती के पास से सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें उसने जिदंगी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!