परोपकार समिति ने बटुकेश्वर दत्त को दी श्रद्धांजलि
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा तोछीगढ़ में भगत सिंह के साथ असेंबली में बम फेंकने वाले महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त ने स्वतंत्रता आंदोलन को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया था। उनका जन्म बंगाल के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अंग्रेजों ने उन्हें आजीवन कारावास के लिए काला पानी भेजा था। 20 जुलाई 1965 को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे देश की खुशहाली के लिए हमेशा चिंतित रहने वाले क्रांतिकारी थे। इस अवसर पर आशीष गौतम, रमेश ठैनुआं, आकाश रावत, मोहित कुमार, सूरज चौधरी, विपिन कुमार, उदय प्रताप, शिवानी, प्रगति, मनु चौधरी, काजल रावत, साधना आदि थे।