रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बस की टक्कर से साइकिल सवार टेंट कारोबारी की मौत

इगलास। कस्बा में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर मंडी रोड के पास रोडवेज बस ने साइकिल सवार टैंट कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

कस्बा के सत्यनगर कालोनी निवासी 21 वर्षीय कमल पुत्र देवेंद्र उर्फ डब्बू टैंट का काम करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे गांव तेहरा से टैंट लगाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मथुरा- अलीगढ़ मार्ग पर मंडी रोड के पास मथुरा की ओर आ रही रोडवेज बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।जिसमें कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उपचार को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालते को देखते हुए अलीगढ़ के रेफर कर दिया।

परिजन कारोबारी को उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, लेकिन कारोबारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और BSC प्रथम वर्ष का छात्र भी था। पिता के साथ टेंट के कारोबार को संभाल रहा था। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!