रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सड़क पार करने के दौरान वृद्ध की ट्रक की चपेट में आकर मौत

 

खैर। थाना क्षेत्र के नयाबास नहर पुल के पास अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सड़क पार करने क दौरान ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सहांजापुर निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल पिछले कई सालों से क्षेत्र के छज्जू नगला निवासी डॉक्टर रामप्रकाश के यहां रहते थे। शनिवार की देर शाम को वह नयावास नहर पुल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!