रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक व कैंटर की हुई जोरदार भिड़ंत, कैंटर चालक की मौत

खैर। थाना क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गौमत चौराहे के ट्रक व कैंटर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के तड़के टप्पल की तरफ से अलीगढ़ की तरफ एक कैंटर आ रहा था। तभी गौमत चौराहे के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक से कैंटर की भिड़त हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को बाहर निकलवाकर सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त इगलास के गांव पढील हस्तपुर निवासी 45 वर्षीय ओमवीर सिंह पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारू कराया। हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया। मृतक पांच बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!