रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- दस दिन पहले घटना के दौरान मोबाइल फोन से बना ली थी वीडियाे क्लिप, युवती केे मोबाइल फोन से खुला राज

खैर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व युवती के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म एवं बाद में उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 13 जुलाई को मौत हो गई थी। इस मामले में पीडित पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना उस वक्त हुई जब युवती खेतों से पशुओं का चारा लेने गई थी। तभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध पर उसकी हत्या कर दी। पीडित पक्ष

का आरोप था कि वर्तमान प्रधान के परिजन घटना के बाद उसके घर पहुंचे और बेटी का जल्द अंतिम संस्कार कराने को दबाव बनाने लगे। पीडित पक्ष का आरोप था कि आरोपी पक्ष उसे धमकाते हुए मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा है। इसको लेकर पीडित पक्ष ने मकान बिकाऊ के पोस्टर घर पर चस्पा कर दिए। पुलिस ने विवेचना के दौरान युवती के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मोबाइल फोन के जरिए सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने युवती की वीडियो क्लिप भी बना ली थी, यह वीडियो युवती के मोबाइल फोन में मिली है। इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं ग्राम प्रधान के भाई तेजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार ने बताया कि युवती की सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के मुख्य आरोपी तेजेंद्र को गौमत चौराहा – बाजना रोड से गिरफ्तारी किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। इसके आधार पर फरार साथियों की तलाश की जा रही है, जल्द पकड़ा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!