रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

चंडौस। क्षेत्र के गांव भोगपुर में विवाहिता ने गृह कलेश के चलते फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर निवासी महराज सिंह के छोटे बेटा सुधीर की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व इगलास के महदौरा निवासी रजनी के साथ हुई थी। मंगलवार को परिजन खेत पर गए हुए थे। जबकि रजनी घर पर अकेली थी। इस दौरान रजनी से कमरे में पंखा पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों से घर पहुंचे परिजनों ने रजनी को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार पर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सीताराम सरोज व नायब तहसीलदार संदीप चौधरी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक रजनी एक बेटा व बेटी की मां थी। इंस्पेक्टर सीताराम सरोज ने बताया कि महिला ने गृह कलेश के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले में कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!