रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मुकदमा से नाम हटवाने के नाम 2 लाख 64 हजार रुपये हड़पने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने मुकदमा से नाम हटवाने को पुलिस के नाम पर जालसाजी कर युवक से 2 लाख 64 हजार रुपये हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

यह था पूरा मामला 

इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज ने बताया कि ताजपुर निवासी सचिन कुमार ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिछले दिनों गांव में एक छेड़छाड़ की घटना हुई थी। जिसमें उसके छोटे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म व पाेक्सो एक्ट मुकदमा दर्ज हुआ था। भाई को गिरफ्तार करने के पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच 10 फरबरी को दूर के रिश्तेदार राकेश चौहान निवासी नगला जैत ने पुलिस में पहुंच होने व मुकदमा से भाई का नाम हटवाने की बता कहीं। उन्होंने इकबाल खां व सतेंद्र सिंह निवासीगण सहजपुरा थाना पिसावा से मिलवाया।

आरोप है कि दोनों ने नाम हटवाने को जालसाजी करते हुए पुलिस के नाम पर उससे 2 लाख 64 हजार 500 रुपये हड़प लिए। बाद में उसे खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने उक्त लोगों ने रुपये वापस मांगे। जिस पर दोनों ने पुलिस को रुपये दे देने तथा पूरा हिसाब किताब कॉपी में होने की बात कही। आरोप है कि पीड़ित के रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने की बात कहीं।

गौमत तिराहे के पास से किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को SSI शिवनंदन आनंद, हेड कांस्टेबल शिवराम व कांस्टेबल रोबिन ने आरोपी इकबाल खां व सतेंद्र सिंह को गौमत तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पिसावा थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!