कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
इगलास। क्षेत्र के गांव बलराम नगला में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा परिक्रमा मार्ग से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। प्रथम दिवस की कथा का शुभारंभ करते हुए भागवताचार्य मुकेश शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होकर प्राणी मात्र का आध्यात्मिक विकास होता है। श्रीमद्भागवत कथा जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। जहां कथा होती है वहां सकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम कथा को अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें।