एएमयू में हिंदू युवक को हॉस्टल में बेल्टों से पीटने का वीडियो वायरल
- समुदाय विशेष के छात्रों ने जूते में नाक रगड़वाई
अलीगढ़। एएमयू में समुदाय विशेष के छात्रों द्वारा एक हिंदू युवक के साथ हॉस्टल में बेल्ट और लात घूंसों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियों में युवक के साथ जमकर मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उससे अपने जूते में नाक रगड़वाई। वीडियो में छात्र नेता फरहान जुबेरी भी बैठा हुआ है, उसी के सामने आरोपी छात्र हिंदू युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं।
पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बीती 23 जून का बताया जा रहा है। जिसमें आकाश नाम के हिंदू युवक के साथ एएमयू के छात्र मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मारपीट करने वाले छात्र का नाम जैद मोहम्मदी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आकाश प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और महेशपुर गांव के पास आकाश के दोस्त का एक होटल है। मारपीट करने वाले छात्र इस होटल पर आए दिन शराब पीने के लिए जाते हैं। युवक ने छात्रों को शराब पीने से रोका था। जिसको लेकर छात्र उससे रंजिश मानने लगे थे। 23 जून को आरोपी छात्रों ने आकाश को धोखे से विश्वविद्यालय के पास बुलाया था और फिर उसे लेकर सुलेमान हॉल गए थे तथा हॉस्टल में बंद कर गाली गलौज करते हुए बेल्ट व लात-घूंसों जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक से पैरों में नाक तक रगड़वाई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित और आरोपी छात्रों पर 151 की कार्रवाई की थी। बाद में पीड़ित युवक आकाश को छोड़ दिया गया था। घटना के बाद से आकाश शहर से गायब है और काफी डरा हुआ है। वह किसी से इस बारे में बात करने से भी डर रहा है। वीडियो वायरल होने पर के बाद तमात हिंदूवादी संगठनों में रोष पनप गया ।
आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसील अली ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ है। इसी जांच की जा रही है, इसमें यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह किस जगह का वीडियो है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर नियमानुसार यूनीवर्सिटी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो एक महीने पहले विवाद का है, उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।