रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती को परेशान करना पड़ा मनचले को भारी, भाईयों ने की सरेराह पिटाई

- आते-जाते करता युवती का पीछा, फोटो खींचकर वायरल करने की देता था धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

अलीगढ़। महानगर के थाना सासनीगेट क्षेत्र में एक युवती को पिछले कई महीने से परेशान कर रहे मनचले युवक को युवती के भाईयों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। उन्होंने मनचले युवक को छेड़छाड़ करने पर कड़ा सबक भी सिखा दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है तो वहीं युवक की सरेराह हुई पिटाई को की भी खूब चर्चा हो रही है।

मामला सासनीगेट क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां के रहने वाली एक युवती कोचिंग करने शहर में जाती है। आरोप है कि एक युवक पिछले कई महीनों से युवती का पीछा कर रह उसे परेशान कर रहा था। युवती पहले तो उसे नजरंदाज करती रही, लेकिन मनचले युवक की हरकत बढ़ने लगी तो उसने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर युवक ने युवती को फोटो खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दे डाली। मामला बढ़ता देख युवती ने आखिरकार परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी।

जिस पर युवती के दो सगे भाईयों ने मनचले युवक को कड़ा सबक सिखाने के लिए योजना बना ली। तय योजना के अनुसार घर से युवती कोचिंग के लिए निकली तो युवक ने रोजाना की तरह उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह उसे रोककर परेशान करने लगा। इसी बीच युवती के भाईयों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। सरे राह हुई इस पिटाई को देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती के भाई मनचले युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। युवती के भाई गुस्से में युवक को पकड़कर बाइक पर बिठाकर थाने ले जाना चाहते थे, लेकिन आरोपी लगातार वहां से भागने की कोशिश कर रहा था । उधर, पीडित युवती के अनुसार पिछले तीन-चार महीने से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था। लगातार उस पर कमेंटबाजी भी कर रहा था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया तो वह तब भी नहीं माना। मजबूर होकर उसने सारे मामले की जानकारी भाईयों को दी थी।

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

मनचले युवक की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है जिसमें एक युवती के भाई मनचले की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जाने की बात कह रहे हैं। यह सारा मामला सासनीगेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस वीडियो का इलाका पुलिस ने संज्ञान लिया है और इसकी जांच की बात कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है और न ही कोई तहरीर मिली है। वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!