रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोड जर्जर होने पर की बैठक, धरना देने की चेतावनी

इगलास। भाकियू चढूनी की बैठक जर्जर अलीगढ़-गौंडा रोड निर्माण की मांग को लेकर पींजरी पैंठ पर हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि रोड की जर्जर हालात के चलते रोजाना दुर्घटनाएं होती हैं। सरकार में बैठे नुमाइंदों का कोई ध्यान इस ओर नहीं है। अब रोड का निर्माण नहीं तो वोट नहीं। मास्टर उदयवीर सिंह ने कहा हमारे बच्चे सड़कों पर दौड़ करते हैं और घटनाएं होती हैं। नयावास के तीन युवाओं की हादसे में मृत्यु हो गई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इगलास क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने की मांग की। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुभाष सिंह ने मुख्यमंत्री से रोड बनाने की मांग की और मांग न माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। बैठक में बिजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, राकेश सिंह, उदयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, बबलू खान, भूपेंद्र सिंह, नईम खान, अजूआ शर्मा, नरेश बघेल, छोटे लाल, आमिर खान, राजन सिंह, कालू सिंह, बृजेश चौधरी, विजय कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!