शिवालयों में उमड़ी आस्था
इगलास। देवो के देव महादेव का महीना माने जाने वाले श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को नगर तथा ग्रामीण अंचल के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कस्बा के शिवपुरी स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पर भक्तों ने महादेव सहित शिव परिवार का दूध, दही, शहद व जल से अभिषेक कर मंगलकामना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विश्व शांत एवं जीवन में सुख समृद्धि की प्रार्थना की। शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।