रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कटर की चपेट में आकर लोधा के युवक की एटा में हुई मौत

लोधा। क्षेत्र के गांव ताजपुर-रसूलपुर के एक युवक की एटा में खेतों पर काम करने के दौरान कटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव गांव आते ही कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह को एटा के थाना जलेसर के गांव सराय राजनगर स्थित ननिहाल में 10 बीघा खेत मिला हुआ था। सुरेंद्र सिंह की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। खेतीबाड़ी को उनका 24 वर्षी बेटा धर्मवीर उर्फ बाबा देख रहा था। रविवार को धर्मवीर उर्फ बाबा बाजरा की फसल को निकलने के लिए वहां गया हुआ था। वह कटर (थ्रैसर) से बाजरा निकलवा रहा था तभी अचानक से कटर में उसका पैर आ गया।

जिसमें वह कटर की चपेट में बुरी तरह से आ गया और मौके पर ही धर्मवीर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए बिना ही शव को गांव ले आए। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!