सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
खैर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में ट्यूबल आपरेटर नेत्रपाल सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने पर सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के मध्य चेयरमैन संजय शर्मा व स्टाफकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यशैली व उनके मधुर व्यवहार की जमकर सराहना की। चेयरमैन व स्टाफकर्मियों ने फूलमाला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी। विदाई के दौरान नेत्रपाल सिंह की आंखें भर आईं, उन्होंने अपने सभी सहयोगियों व अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर अखिलेश सेंगर, कुलदीप सिंह, भारत भूषण, दिवाकर अग्रवाल, संदीप शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, दिलीप कुमार, मंयक चौधरी, नरेश कुमार, पियूष कुमार, हरिकेश, प्रेमचन्द्र शर्मा, रामगोपाल, कैलाश, राजेश सहित आदि लोग मौजूद रहे।