रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समापन

ऐसी जल्दबाजी से देरी भली

गभाना। गाजियाबाद – अलीगढ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के बैनरतले टोल प्लाजा पर सरकार के आदेश पर 17 जुलाई से चलाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सोमवार को भव्य कार्यक्रम के मध्य विधिवत रूप से समापन हो गया। इस दौरान मौजूदा लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ NHAI के परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार कौशिक, RE बृज सिंह व प्रोजेक्ट हेड अनिरूद्ध सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार कौशिक ने कहा कि नेशनल हाईवे व अन्य संपर्क मार्गाें पर वाहन चालने के दौरान यातायात नियमों की सही जानकारी न होने एवं जल्दवाजी के चक्कर में देशभर में हर साल लाखों लोग अकाल ही सड़क दुर्घटनाओं का शिकार बन जाते हैं। इस त्रासदी से बचने के लिए जब तक हम वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करेंगे तब तक होने वाले दर्दनाक हादसों और उनमें होने वाली मौतों को रोका नहीं जा सकता है।

हादसों की सबसे बड़ी वजह यातायात के नियमों की अनदेखी करना है। सावधानी व सतर्तकता बरतने से इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है। नशे में वाहन ना चलाएं, वाहन चालते समय में मोबाइल से बात न करे और न ही कानों में ईअर फोन का इस्तेमाल करें। हेलमेट पहनकर दोपहियां वाहन चलाएं व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग से हादसे व उनमें होने वाली जनहानि की संख्या को घटाया जा सकता है।प्रोजेक्ट हेड अनुरूद्ध सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव व अनदेखी के चलते देशभर में हर साल हजारों लोग अकाल ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है। जब तक हम वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करेंगे, तब तक हम होने वाले हादसो व उनमे होने वाली मौतों पर अंकुश नहीं लगा सकते हैं।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता व नियमों का सदैव पालन करते रहना वेहद जरूरी है। यातायात नियमों के पालन व सुरक्षित वाहन संचालन से होने वाले सड़क हादसों में कमी लायी जा सकती है। इसके लिए हमें खुद के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरुक बनना होगा। कहा कि यातायात के नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि हादसों से बचा जा सके।

जहां हम नियमों का उल्लघंन करते हैं वहीं हादसे होने की संभाावना प्रबल हो जाती है। हम खुद तो हादसों का शिकार होते ही हैं, वहीं दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं। इसलिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के तथा चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के नहीं चलना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने मौजूदा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के समापन पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेफ्टी मैनेजर दयानंद वर्मा ने किया। आयोजन में टोल मैनेजर बजरंग सैनी, मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, दिनेश कौशिक, राजू शर्मा, मोहित चौहान, अंकित हटवाल, विवेक कुमार, शुभम कुमार, जितेंद्र सिंह, मूलचंद, गोविंद कुमार, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!