रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिसारा में हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खैर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसारा में पुरानी दुश्मनी के चलते हुए हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि बीती 27 जुलाई को बिसारा गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते एक पक्ष के ऊपर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर डाली थी। जिसमें एक पक्ष का रवेंद्र गोली लगने से घायल हो घायल हो गया था। मामले में गांव के धर्मेंद्र कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 27 जुलाई की शाम को वह अपने भाई रवेंद्र के साथ खेतों पर धान लगाने गया था।

आरोप था कि वहां पर पहले से घात लगाए बैठे पुष्पेंद्र उर्फ डब्ला, निरूआ उर्फ निरंजन, राहुल, सुनीत उर्फ मूला, सुमित, अनुज, सोनू, बलिया निवासी बिसारा नितिन निवासी धमेड़ा, बुलंदशहर व अज्ञात लोगों ने षडयंत्र करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।

गोली लगने से छोटा भाई रवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जांच में बिसारा निवासी तरूण व बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर के गांव भुन्ना जाटान निवासी सोमवीर उर्फ सोनू का नाम प्रकाश में आया।

मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमना रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!