रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति समेत तीन लोग हुए घायल

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर तिराहे के पास कार बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्डे में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को नादा पुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना ककोड़ के गांव सुनपेड़ा निवासी सोनू बुधवार को बाइक से पत्नी सना व दो वर्षीय बेटी सिफा के साथ रोरावर के नीबरी स्थित एक गमी में शामिल होने के लिए आया था। जहां से वह शाम को गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही कार उनकी बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए सड़क किनारे गड्डे में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जबकि कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची रोरावर थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नादा पुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

रोडवेज बस में महिला यात्री की संदिग्ध हालात में हुई मौत

अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एटा चुंगी पर रोडवेज बस से हाथरस जा रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार के बन्नादेवी के मुस्ताक नगर निवासी जाहिद की 40 वर्षीय पत्नी बुधवार को बेटी नेहा व अन्य बच्चों के साथ हाथरस जा रही थी। वह गांधीपार्क बस स्टैंड से रोडवेज बस में बैठ गई। तभी अचानक से उनके सीने में दर्ज हुआ। जब तक बस में सवार लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह बेहोश हो गई। यह देख बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस परिचालक ने उसे एटा चुंगी के पास उतार दिया। नेहा ने राहगीरों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हृदयगति रूकना आया है। मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!