रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मानसिक रूप से कमजोर युवक का मिला शव, फैली सनसनी

- चेहरे पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में गोस्त वाली गली में शुक्रवार सुबह एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे तथा बालू से भरा बाेरा युवक के ऊपर पड़ा हुआ था। घटना के बाद थाना पुलिस के अलावा सीओ, फॉरेसिंक व डाॅग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी करने के साथ ही साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

                                                                                  आशू उर्फ़ आसिफ का फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के चांदबाग भजनपुरा निवासी रजब पुत्र अब्दुल अजीज अपने छोटे भाई आशू उर्फ आसिफ के साथ रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ स्थित आसिफ बाग में रहकर प्लंबर का काम करता है। परिजनों के अनुसार आशू मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही बोल भी नहीं पाता था। गुरुवार रात्रि में वह घर से घूमने के लिए कहीं चला गया, जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

शुक्रवार को ग्रामीणों को गोश्त वाली गली में गौंड रोड पर एक पोखर के पास खाली प्लाट में युवक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। युवक के चेहरे के ऊपर बालू का बोरा पड़ा हुआ था, जबकि चोट के भी निशान थे। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त आशू के रूप में कर ली। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर सीओ अभय कुमार पांडेय, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर जांच करने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!