रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी से विवाद में युवक ने पेड़ पर लटकर की आत्महत्या

 

अलीगढ़। पिसावा थाना क्षेत्र के गांव जलोखरी में एक युवक ने पत्नी से चल रहे विवाद के चलते घर में ही लगे पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पिसावा के गांव जलोखरी निवासी ऊधम सिंह के दो बेटे हैं। उनके 28 वर्षीय छोटे बेटा ललित कुमार का पत्नी पिंकी से विवाद चल रहा था, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार रात्रि में वह अपने पिता के साथ घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। देर रात्रि में उसने घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजन जगे और पेड़ पर ललित का शव लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताय कि युवक ने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

कपड़ा शोरूम का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान व नगदी की पार

– सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

अलीगढ। थाना गांधीपार्क के दुबे का पड़ाव स्थित रेडीमेड कपड़ा शोरूम का शनिवार को चोर शटकर काटकर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। वहीं चोरी की घटना व चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दुबे का पड़ाव निवासी आदित्य वार्ष्णेय का घर के पास ही स्वेता सूट कलैक्शन के नाम से कपड़े का शोरूम है। शनिवार रात्रि में चोर शोरूम का शटर काटकर अंदर घुस गए। जहां से वह 80 जोड़ी कपड़े, एक सोने की अंगूठी व गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपए समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर गए। रविवार सुबह आदित्य जब शोरूम खोलने पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर आस-पास के दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें चोरों की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं सीसीटीवी कैमरों से मिली चोरों की फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

 

नूरपुर की महिला की हुई मौत, मायका किया हंगामा

अलीगढ़। चंडौस थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की एक महिला की प्रसब के बाद मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने महिला के ससुरालीजनों पर इलाज न कराते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वास देते हुए शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चंडौस के गांव नूरपुर निवासी एक युवक पीडब्लूडी में क्लर्क हैं। वह क्वार्सी परिजनों के साथ क्वार्सी क्षेत्र में रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे तलासपुर स्थित एक दाई के यहां ले गए जहां पर पूनम ने एक बेटी को जन्म दिया। शाम को परिजन उसे घर ले आए। देर रात में को अचानक से पूनम की तबियत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन उसे दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरदोई से पूनम के मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष के लोगों ने पूनम के ससुरालीजनों पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!