कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
इगलास। कस्बा के श्री किशन जी मैरिज होम में श्रीमद् भागवत का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व रविवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। जबकि डीजे पर चल रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा क़स्बा भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा का कई स्थानों पर ग्रामीणों पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। प्रथम दिवस की कथा का शुभारंभ करते हुए भागवताचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होकर प्राणी मात्र का आध्यात्मिक विकास होता है।