दो किशोरियों का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित एक गांव निवासी युवक का कहना है कि दो अगस्त की शाम सात बजे उसकी 16 वर्षीय बहन शौच करने सड़क की ओर गई थी। इस दौरान थाना जवां के गांव बरौला निवासी संजीव इसकी बहन वंदना व मामा का बेटा सुमित कार से आए और उसकी बहन को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। जानकारी मिलने पर जब वह इनके गांव पहुंचा तो आरोपी वहां नहीं मिले। वहीं, कस्बा गोरई निवासी एक युवक का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय बहन को मथुरा के थाना रिफाइनरी के गांव धाना शमशाबाद निवासी सत्यवीर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरियों की तलाश की जा रही है।