रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डॉक्टर से लूट के मामले में पुलिस ने पांचों लुटेरों को भेजा जेल

- लूट के चार लाख रुपये व तीन बाइक की बरामद

खैर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर से चार लाख रुपये की लूट करने वाले पांच लुटेरों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लुटेरों के कब्जे से लूट के चार लाख रुपये के अलावा तीन बाइक व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए लुटेरों पर लूट, दुष्कर्म, गैगस्टर एक्ट, छेड़छाड़ समेत खैर, कानपुर, औरेया में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़-पलवल मार्ग पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास बैंक से चार लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे धूमरा निवासी डॉक्टर अमर सिंह ने बदमाशों ने उनकी बाइक में धक्का देकर गिराने के बाद रुपयों से से भरे थैला को लूटकर भाग गए थे। मामले में पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में पांचों ने अपना नाम विपिन उर्फ अमरीश निवासी रूरा सराय गड़ेवा कानपुर, शिवा गौतम निवासी रनिया किसरवल रोड जनपद कानपुर देहात, अतुल शिवम उर्फ बन्दन, बबलू निवासीगण लालपुर थाना अच्छलदा औरैया बताया। आरोपियों के कब्जे से लूट के चार लाख रुपये के अलावा तीन बाइक व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पिछले दिनों अरनी निवासी किसान रंजनलाल से भी 36 हजार रुपये लूट की घटना को स्वीकार किया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे काफी शातिर किस्म के हैं, जो कि एक गिरोह बनाकर बैंको के बाहर रैकी करते थे, मोटी रकम निकालने वाले लोगों को चिन्हित कर दो या तीन व्यक्ति घटना को अंजाम देते थे तथा अन्य आस-पास रहकर नजर रखते थे, जरूरत पड़ने पर पीड़ित को एक्सीडेंट कर लोगों का ध्यान भटकाकर लूट के माल को लेकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर लूट, दुष्कर्म, छेड़छाड़, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में खैर, कानपुर, औरेया में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पांचों लुटेरों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, एसआई रविंद्र कुमार, एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल राम अवतार, कांस्टेबल वेअन्त फोगाट, कांस्टेबल अभिषेक कुमार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!