मौलवी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाब, गिरफ्तार
अलीगढ़। थाना देहलीगेट क्षेत्र में एक महिला ने दरगाह के मौलवी पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी कई महिलाओं के साथ धर्म परिवर्तन का दबाब बनाते हुए कलमा पढ़ने के लिए बोलता है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं की है। जानकारी पर हिंदू वादियों ने महिला के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।
देहलीगेट क्षेत्र निवासी एक महिला दरगाह के मौलवी हाफिज इकबाल पुत्र मो. कलामुद्दीन के पास पिछले कई महीनों से भूत प्रेत का झाड़ फूंक कराने के लिए जा रही थी। महिला का आरोप है कि वह उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहता था और लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। पहले मौलवी की हरकत को उन्होंने नजरंदाज किया, लेकिन वह लगातार दबाव बनाता रहा।
जिसके बाद उन्होंने यह बात पुलिस को बताई, जब कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदूवादियों को बताई। भाजपा नेता संजू बजाज ने बताया कि महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद युवा मोर्चा के हर्षद हिंदू ने जब जाकर दरगाह में देखा तो आरोपी मौलवी महिलाओं को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर कर रहा था। जब महिलाओं से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि वह इलाज के लिए आई थी।
दरगाह में उन्हें इलाज के नाम पर लेकर आया गया था और कहा कि पेट का दर्द ठीक हो जाएगा। अल्लाह में बहुत ताकत है, हमें नहीं बताया कि यह धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि आरोपी कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है और पिछले कई सालों से ऐसा कर रहा है। सीओ प्रथम अभय कुमार ने बताया कि महिलाएं मौलवी के पास भूत प्रेत का इलाज कराने जाती थी। मौलवी और एक महिला के बीच विवाद हो गया था। महिला ने मौलवी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तत्काल उसे मौके से जाकर गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।