रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिहार में अलीगढ़ के युवक की नदी में डूबकर हुई मौत

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के गोंडा रोड के एक युवक की बिहार में नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार के रोरावर क्षेत्र के गोंडा रोड गली नंबर 6 निवासी 26 वर्षीय चांद खां पुत्र अब्दुल हसन कैंटर चालक था। तीन दिन पूर्व वह अपने साथी के साथ अलीगढ़ से कैंटर में सामान लेकर बिहार गया था। जहां पर वह एक नदी में नहाने के लिए चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। साथी क्लीनर ने सूचना वहां के पुलिस को दे दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो दिन में युवक के शव को तलाश किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक एक बेटा व एक बेटी का पिता था।

—————–

डॉक्टर की बाइक को चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद

लोधा। क्षेत्र के गांव नेहरा में घर के बाहर खड़ी एक डॉक्टर की बाइक को चोर चुराकर ले गए। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई चोरों की तस्वीर से एक चोर की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

नेहरा गांव निवासी नवनीत भारद्वाज ल्होर्रा में डॉक्टर की दुकान चलाते हैं। रविवार रात्रि में उनके घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिनमें दो चोर बाइक को चोरी करते हुए ले जाते दिखाई पड़े। सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर एक चोर की पहचान कर ली गई है। इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

———-

महिला को मारपीट कर किया घायल

लोधा। क्षेत्र के गांव ल्हौसरा में नामजद महिलाओं ने प्लाट में गोबर डालने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया।

मामले में गांव की रामवती पत्नी रोहित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की सुबह पड़ौस ज्योति पत्नी मनोज व राधा पत्नी विनोद उसके खाली पड़े प्लाट में गोबर डाल रही थी। जब हम लोगों ने मना किया तो आरोप है कि उक्त दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी सास भूदेवी के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!