एसएसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाब
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने व जनसुनवाई को प्रभावी व बेहतर बनाने को सोमवार की रात्रि में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्राें में बदलाब किया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अनुज कुमार को अपराध प्रभारी निरीक्षक थाना गांधीपार्क, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तोमर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भुजपुरा थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक आनन्दपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना छर्रा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना पालीमुकीमपुर, उपनिरीक्षक राजुद्दीन को पुलिस लाइन से थाना सासनीगेट स्थानांतरण किया है।