होटल की आड़ में हो रही थी अय्याशी, पांच जोड़े पकड़े, सील
- एएमयू में ढाबा संचालक की पिटाई के बाद चर्चाओं में आए अनूपशहर रोड स्थित दो होटलों में एडीएम सिटी के नेतृत्व में छापेमारी
अलीगढ़। एएमयू में ढाबा संचालक की पिटाई के बाद चर्चाओं में आए अनूपशहर रोड स्थित दो होटलों पर सोमवार को एडीएम सिटी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। दोनों होटल के अलग-अलग कमरों में पांच युवा जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। युवतियों को कड़ी चेतावनी देकर घर भेज दिया गया, वही युवकों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। होटल में तीन नाबालिग बच्चे भी काम करते हुए मिले, जिन्हें श्रम विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। होटलों का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था।
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि बीते दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें सात-आठ युवक एक कमरे में मौजूद थे। जिसमें एक युवक दूसरे युवक को बेल्टों से बेरहमी से पीट रहा है। माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रगड़वायी जा रही थी। वायरल वीडियो की जांच में पाया गया कि यह एएमयू के सुलेमान हॉल का है। पीटने वाला युवक जमालपुर गोलमार्केट निवासी एटा में तैनात हैड कांस्टेबल वकील खां का बेटा फरहान उर्फ राहुल था।जबकि जिसे पीटा जा रहा था वह महेशपुर क्वार्सी का आकाश था।
आकाश का महेशपुर मोड़ पर ढाबा है। घटना 22 जून की होना पाया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आकाश के भाई विकास की तहरीर पर मुख्य आरोपी फरहान, सलमान मोमोज, फरहान अलाहबादी उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। झगड़े के मूल में ढाबे के बराबर राज व जोयो नाम से दो होटल चलते मिले थे। दोनों के पास कमरों की सुविधा भी है और उनमें ओयो होटल के बोर्ड लगे हैं।
जहां शराब और नशेबाजी झगड़े की वजह सामने आई थी। दोनों होटल में अनैतिक कार्य होने की जानकारी पर सोमवार को एडीएम सिटी अमित भट्ट एवं एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने अनूपशहर रोड पर इन दोनों होटलों में छापेमारी की। इससे दोनों होटलों में खलबली मच गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से पांच युवा जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले।
इसके अलावा होटल में तय मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। होटल में तीन बच्चे काम करते हुए मिले, जिन्हें श्रम विभाग की टीम बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया गया। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों को कड़ी हिदायत देकर घर भेज दिया गया है। जबकि युवकों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। युवकों से इस मामले में जानकारी कर रही है। उन्होंने बताया कि
दोनों होटलों का अवैध रूप से संचालन होते हुए मिलने, मानकों को पूरा नहीं किए जाने पर सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों होटलों के बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है।