रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तालाब में उतराता मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

- चार दिन से गायब था किसान, मंगलवार को मिला शव

खैर। क्षेत्र के गांव जरारा में चार दिन से गायब किसान का शव मंगलवार को गांव में ही तालाब में उतराता हुआ मिला। युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनाें ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शनिवार को मजदूरों से विवाद के बाद गायब था किसान

क्षेत्र के गांव जरारा निवासी 35 वर्षीय योगेश शर्मा पुत्र ऋषिपाल शर्मा किसान थे। योगेश की पत्नी अर्चना के अनुसार शनिवार को उनके खेत में धान लगाए गए थे। जहां पर रात्रि में करीब 10-11 मजदूरों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें मजदूरों ने उनके पति योगेश के साथ मारपीट कर डाली थी। उसी रात से वह गायब थे। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उनका आरोप है कि जब वह पति के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो हल्का दारोगा ने उनकी तहरीर नहीं ली थी।

तालाब में शव मिलने फैली सनसनी

मंगलवार को गांव के पास ही तालाब में किसान योगेश का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर मृतक किसान के परिजन व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतक किसान की पत्नी ने उनकी हत्या का शव तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक योगेश पांच बच्चों के पिता थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!