रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शरारती तत्व ने मजार के गुंबद व मीनार किए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में पनपा रोष

छर्रा। थाना क्षेत्र के गांव भामोरी खुर्द में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। अराजक तत्वों ने मजार की गुबंदों को तोड़ने के साथ ही वहां रखी धार्मिक किताबों को भी फाड़ दिया। मंगलवार सुबह जब समाज के लोग वहां पहुंचे तो मजार की गुंबद टूटी देख पर धार्मिक किताबें फटी देख उनमें गुस्सा पनप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं लोगों को शांत कराते हुए आरोपियों की तलाश कर जल्द की कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं मजार की मीनार को के मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है।

क्षेत्र के दादों मोड़ पर स्थित गांव भमोरी बुजुर्ग के पास फकीर वजरुददीन उर्फ ताड़ शाह बाबा की मजार है। यहां पर हर दिन समाज के लोग मत्था टेकने के लिए आते हैं। मंगलवार को मजार पर गांव के लोग पहुंचे तो मजार की मीनार और गुंबद टूटे हुए पड़े थे। जिसे देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मजार की गुबंद व मीनार टूटने की बात गांव में आग की तरह फैल गई।मौके पर समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। मजार में तोड़फोड़ की सूचना पर इंस्पेक्टर केपी सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मामला दूसरे धर्म से जुड़ा होने पर थाना पालीमुकीमपुर की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने गुस्साएं लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मजार की गुबंद व मीनारों की मरम्मत काम शुरू कराया तथा जांच कर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। मजार की देखरेख करने वाली समिति वक्फ दरगाह हजरत सय्यद वजरूद्​दीन शाह उर्फ ताड़ा शाह बाबा के अध्यक्ष जाबिर अली ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति 20 अगस्त से सालाना उर्स का आयोजन होना है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने व उर्स कार्यक्रम में विघ्न डालने के उद्​देश्य से तोड़-फोड़ की गई है।

सीओ छर्रा शुभेंदु सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मजार के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई गई है और लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!