रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में कलश यात्रा से बिखरी धार्मिक छठा

गभाना। नगर के मदनधाम कॉलोनी में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।

नगर के प्राचीन शिव मंदिर से बैंड़बाजों की मधुर धुनों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से समूचा नगर में धार्मिक छठा बिखरती नजर आई। इस दौरान महिलाएं व कन्या सिर पर कलश रखकर चल रही थी, वहीं श्रद्धालु डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते नाचते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा ने कथा स्थल पर पहुंचकर विश्राम लिया।

कथा के पहले दिन आचार्य डॉ. विजय कृष्ण चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं को भागवत की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत कथा श्रेष्ठ माना गया है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है वह स्थान तीर्थस्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं इसका आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियाें को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य व्यक्ति भी इस कथा का श्रवण कर लेता है तो वह भी पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके मनुष्य को अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से ईश्र्वर की भक्ति की व्याख्या की।

आयोजन में नीरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, अतुल गुप्ता, भोला शंकर वर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, मनवीर चौधरी, जितेंद्र सिंह पम्मी, महेश अग्रवाल, रमेश चंद्र पाठक, नवीन गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, भुवनेश कुमार सिंह, शिवकांत रावत, राेहित सिंह, अमन गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रोहित राघव, नीरज सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, वेदप्रकाश गुप्ता, सुधा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, तनु अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मोनिका अग्रावल, अंजना अग्रवाल, बीना उपाध्याय, दिनेश देवी, राखी वर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!