रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

इगलास। क्षेत्र के गांव अरनिया ख्वाजा राजू में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह के पुत्र समाज सेवी रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना को समझते हुए अपने खेल के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वहीं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश चौधरी ने बताया कि अभी तक 25 टीमों द्वारा पंजीकरण कराया है। फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर चौधरी विजेंद्र सिंह, प्रधान विनोद कुमार, नवाब सिंह, योगेंद्र सिंह, बाली सिंह, महेश, ऋषि पहलवान, श्यामवीर सिंह, रामवीर सिंह, जगबीर सिंह, हरवीर सिंह, कुलदीप चौधरी, लाखन सिंह, अर्जुन सिंह, गुलशेर खान, अजीत सिंह, बोबी सिंह, सुभाष सिंह, विजय पाल, बलवीर सिंह, राम गोपाल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!