“मेरी माटी-मेरा देश” बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश
गभाना। नगर के कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को ” मेरी माटी-मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कॉलेज परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में उत्साहित छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान तिरंगा यात्रा कटरा मोड़, दौरऊ मोड़ होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अनीता रानी राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से नागरिकों को प्रेरित करना है। उन्होंने हर घर तिरंगा को कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें तृष्णा, नेहा कश्यप व प्रार्ची अब्बल रहे। इस मौके पर डॉ. कालूराम, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. दीपशिखा, डॉ. सरिता रानी, डॉ. रामेंद्र रमण शर्मा, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. कामिनी, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. दीपक चौधरी, शिखा कंसल, डिंपल, निसार, दर्शना, काजल, आरती आदि मौजूद रहे।