रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी के शक में बच्चों को दी तालिबानी सजा, गर्म चिमटे से जलाया, काटे बाल, खींचे नाखून

अलीगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र के टीला ऊपरकोरट इलाके में मानवता को शर्मशार कर देने का मामला सामने आया है। जहां दबंग लोगों ने चोरी के शक में दो नाबलिग बच्चों को पकड़ कर पहले तो उनकी पिटाई कर डाली, फिर तालिबानी सजा देते हुए दोनों बच्चों को गर्म चिमटे से शरीर पर कई जगह पर जला दिया फिर बच्चों के बाल काटने के साथ ही उनके नाखूनों को उखाड़ने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्चे की मां आयशा पत्नी कफील अहमद ने बताया कि मुहल्ले में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं, जो आए दिन लोगों से झगड़ा लड़ाई करते रहते हैं। गुरुवार को उनका बच्चा मोहम्मद सेराह और पड़ोस का बच्चा अब्दुल रहमान पुत्र शफीक साथ में खेल रहे थे। तभी आरोपी वहां आ गए और दोनों बच्चों पर चोरी का आरोप लगाने लगे।

आरोपी दोनों बच्चों को उठाकर अपने साथ ले गए और अपने घर ले जाकर मारपीट करने लगे। दोनों बच्चे चीखते- चिल्लाते रहे, खुद को बेकसूर बताते हुए छोड़ देने की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों को जरा भी दया नहीं आई। आरोपियों ने पहले बच्चों के बाल काट दिया, फिर गर्म चीमटा से शरीर में कई जगह जला दिया और फिर नाखूनों को पकड़कर उखाड़ने का प्रयास किया।

दोनों बच्चे आरोपियों के घंटों अत्याचार करने के बाद जैसे-तैसे छूटकर घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह बच्चों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त की जा रही है और बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल परीक्षण और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों पर अत्याचार करने वाले किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!