रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महात्मा किसानों से 39 हजार ठग कर हुआ फरार

खैर। क्षेत्र में गौंडा मार्ग पर गांव बामनी के निकट अनाज मंडी से गेहूं व धान बेचकर घर लौट रहे ट्रैक्टर सवार चार किसानों से एक महात्मा 39 हजार रुपये ठग कर फरार हो गया।

गौंडा के गांव सिकतरी निवासी ओमवीर पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह पड़ौस के गांव श्याम नगरिया निवासी अपने अन्य तीन किसानों के साथ खैर स्थित अनाज मंडी से गेहूं व धान बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव बामनी के निकट पहुंचे तभी एक महात्मा के रूप में गेरूआ कपड़े पहने एक युवक उनके ट्रैक्टर के सामने आकर खड़ा हो गया। जिस पर उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। युवक ने उनसे बीड़ी मांगी जिस पर उन्होंने बीड़ी दे दी। तभी उसने दस रूपये मांगे महात्मा ने रूपये हथेली से मीड़कर पानी बना दिया। जिसे देख चारों किसान अचभंति हो गए। इसी दौरान महात्मा सभी से जल्दी-जल्दी अपने रूपये निकालों किसान ट्रेक्टर से उतरे और महात्मा को ओमवीर सिह ने 14500 रूपये व जयप्रकाश ने 8000 रूपये, पवन ने 15000 रूपये, रामबाबू ने 1500 रूपये दे दिए। इस दौरान महात्मा ने कहा कि बिल्कुल पीछ़े मुड़कर मत देखना वर्ना भस्म कर दुंगा। इसी बीच एक कार आई जिसमें वह बैठकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!