रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नोएडा के जेडी क्लब ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

 

इगलास। क्षेत्र के गांव अरनिया में दो दिन से चल रहे डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट में जेडी क्लब नोएडा की टीम प्रथम रही। टीम के खिलाड़ियों को 25 हजार का इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर अमित कसेरू टीम व तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से सत्येंद्र राणा व विनय कला की टीम रही। टूर्नामेंट में 75 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर चौधरी विजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विनोद, नवाब सिंह, योगेंद्र सिंह, महेश, जगबीर सिंह, हरवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, रामवीर सिंह आदि थे। निर्णायक की भूमिका में देवेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, पप्पू प्रधान, राकेश रहे। संचालन दिनेश चौधरी व जगवीर सिंह ने किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!