रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चकमा देकर शातिरों ने बदला एटीएम कार्ड, उड़ाए 30 हजार

खैर। क्षेत्र में गौमत चौराहा स्थित एक एटीएम बूथ से शातिरों ने एक युवक को चकमा देकर उसका एटीएम बदलकर 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के पास रुपये निकालने का मैसेज पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हरनायायणगढ़ी निवासी अशोक कुमार पुत्र रामवीर सिंह शनिवार को गौमत चौराहा स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए। वहां पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। अशोक कुमार ने एटीएम से दस हजार रुपये निकालने, इसी दौरान दोनों युवकों झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। अशोक रुपये लेकर चले गए। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर 30 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। जिसे देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित दौड़ता हुआ एटीएम बूथ पर पहुंचा, लेकिन उससे पूर्व ही दोनों शातिर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुराने विवाद में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमौ निवासी रविंद्र पुत्र मोहन का कहना है कि विगत 13 जुलाई को गांव के ही सौदान सिंह, सतेंद्र, छैला ने उसकी गारंटी पर श्याम से एक लाख 36 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये पुत्रियों की शादी हेतु लिए गए थे। रुपये वापस तो दिए नहीं बल्कि गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के सतेंद्र पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि गांव के ही रविंद्र ने उसके व पत्नी गुडिया के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों पक्षों की प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!